Tiger 3 Release Date : शाहरुख खान की पठान फिल्म की रिलीज के बाद अब सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 के रिलीज डेट घोषित कर दी गई है जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल 2023 को ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।सलमान खान ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए एक वीडियो पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी है।
Tiger 3 Release Date : सलमान ने एक पोस्ट के जरिए की घोषणा
सलमान ने लिखा कि हम सब अपना ख्याल रखें टाइगर 3 2023 ईद को सिनेमाघरों में रिलीज होगी आपको बता दें कि सलमान की इस घोषणा के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं देखना यही होगा कि बड़े पर्दे पर टाइगर 3 क्या कमाल दिखाती हैं।
Tiger 3 Release Date : धांसू एक्शन करती नजर आएँगी कैटरीना
बता दें इस फिल्म में सलमान के साथ हर बार की तरह इस बार भी कैटरीना कैफ नजर आने वाली है और जैसा कि पता चल रहा है कि कैटरीना इस फिल्म में धांसू एक्शन करती नजर आएँगी। सलमान खान ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें सलमान और कैटरीना का एक्शन साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वहीं इस वीडियो को देखकर सलमान खान के फैंस का उत्साह भी बढ़ गया है देखने वाली बात यही होगी कि सलमान की यह फिल्म ईद पर क्या कमाल दिखाती है .
ये भी पढ़े : शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड मूवी पठान का टीज़र हुआ रिलीज़, लोग बोले शानदार