जंगलों में लगने वाली आग को लेकर उत्तराखंड वन विभाग इस बार पूरी तरह से तैयार है। इस वर्ष तकनीक का इस्तेमाल करते हुए प्रयास किए जा रहे हैं कि प्रदेश में वनाग्नि की घटनाएं कम से कम हों।
प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन के मुताबिक, नए डिजाइन किए गए एप् का विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों ने इस्तेमाल शुरू कर दिया है। यह अभी एडवांस टेस्टिंग स्टेज पर है।