Theft Of Donkeys In Rajasthan : राजस्थान में गधों की चोरी से पुलिस परेशान, अब तक 76 गधे हुए चोरी

Theft Of Donkeys In Rajasthan : खबर राजस्थान से आ रही हैं जहां राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में गधों की चोरी पुलिस के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है, बता दें अब तक 76 से ज्यादा गधे चोरी हो चुके हैं । जिसके चलते लोग धरने पर बैठने को मजबूर है, वहीं राजस्थान की पुलिस इन गधो को ढूंढने के लिए राजस्थान के गांव गांव के चक्कर लगा रही है।

Theft Of Donkeys In Rajasthan : गधे मालिकों ने किया थाने का घेराव

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित नोहर गांव में अब तक 76 से ज्यादा गधे चोरी हो चुके हैं । जिसके चलते गधे मालिकों ने किया थाने का घेराव किया है जिसके बाद पुलिस के आला अफसरों ने एक विशेष टीम बनाई जो कि गांव गांव और गली गली गधो की तलाश कर रही है।

Theft Of Donkeys In Rajasthan : एएसआई रामचंद्र मीणा ने दी ये जानकारी

एएसआई रामचंद्र मीणा का कहना है कि हमने बड़ी संख्या में संदिग्ध गधो की तलाश की है और कुछ को पकड़ भी लिया है। लेकिन लापता गधों के मालिक मेहर चंद, राजू गर और दिलीप गर ने कहा है कि पकड़े हुए गधे उनके नहीं है। गधे मालिकों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने गांव में मुनादी भी कराई ह कि सभी अपने गधों को बाड़े से ले जाकर रखें और लोगों को चेताया गया है कि वो गधों को खुला न छोड़ें । फिलहाल पुलिस के साथ गधों के मालिक भी अपने गधों की तलाश कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : जज ने सुनाई उम्र कैद की सजा तो, आरोपी ने जज पर फेंकी चप्पल