Terror of monkeys : पौड़ी के कन्या इंटर कॉलेज में बंदरों का आतंक, ​स्कूल प्रशासन ने जिलाधि​कारी से समस्या के निस्तारण की उठाई मांग

Terror of monkeys : पौड़ी में बंदरो के आतंक से परेशान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं और स्कूल प्रशासन ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हे बंदरो के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है।

Terror of monkeys : बंदरों के आतंक को खत्म कराने की जिलाधिकारी से लगाई गुहार

 पौड़ी में दिन प्रतिदिन बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है जिसको लेकर आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं और स्कूल प्रशासन ने पौड़ी जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें बंदरों के आतंक के बारे में अवगत करवाते हुए उन्हें बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि स्कूल में छात्राओं के मीड डे मिल के दौरान मिलने वाले मध्यान भोजन में भी कई बार बंदर बच्चों का भोजन चौपट कर रहे हैं वहीं स्कूल पहुंचने वाली छात्राओं को भी बंदर के आंतक से हर रोज दो चार होना पडता है।

जरुर पढ़े : Suicide in Kashipur : काशीपुर में आत्महत्या के लिए उकसाने पर पार्षद समेत 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरी ख़बर

बिजली के तारों पर बंदरों के झूलने से बना हुआ है खतरा

स्कूली छात्रों द्वारा बताया गया कि स्कूल में बंदर बिजली की तारों पर भी झूलते हुए दिखाई देते हैं जिससे कभी बड़ी अनहोनी की संभावनाएं भी बनी रहती है। उन्होंने कहा​ कि बंदरों को जब हटाने की कोशिश की जाती है तो वो काटने को भी दौड़ते हैं जिससे भय का माहौल बना हुआ है। इतना ही नहीं उनके द्वारा ये भी बताया गया की बंदरों द्वारा उनके खाने पर भी झपटा जाता है जिससे कई बार उन्हें भूखे पेट ही रहने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बंदरों द्वारा स्कूल के बगीचे को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है जिससे स्कूल की संपदा को भी नुकसान हो रहा है। स्कूल प्रशासन ने जिलाधिकारी से मांग की है की जल्द से जल्द उन्हें बंदरों के आतंक से निजात दिलाई जाए।

जिलाधिकारी ने जल्द समस्या के निस्तारण का दिया आश्वाशन

वहीं जिलाधिकारी ने स्कूल प्रशासन और स्कूली छात्रों की समस्याओं को सुना और ​जल्द ही इस समस्या का निस्तारण करने का भी आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने क​हा कि जल्द ही स्कूल के चारदिवारी में फैंसिग लगाए जाने का आश्वासन दिया है जिससे बंदरों के आतंक को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके।

ये भी पढ़े : पौड़ी