Tehri Ghansali Accident : शुक्रवार की सुबह टिहरी से एक हादसे की खबर सामने आई बताया जा की टिहरी के रजाखेत घनसाली क्षेत्र में एक वाहन खाई में जा गिरा जिसमें चालक की मौत हो गई ।जानकारी मिल रही है कि गुरुवार देर SDRF की टीम को ये सूचना मिली थी की राजाखेत के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और खाई में उतर कर युवक विनोद सिंह s/o कालिका सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी प्रताप नगर टिहरी गढ़वाल के शव को बरामद कर रोप के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।