Talibani Government New Decision : बिना पुरुष के फ्लाइट में सफर नहीं कर पाएंगी तालिबानी महिलाएं

Talibani Government New Decision : अफगानिस्तान में तालिबान को अपना कब्जा जमाए पूरे 9 महीने बीत चुके हैं और इन 9 महीनों में तालिबान ने एक के बाद एक ऐसे फरमान जारी किए हैं जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में की जाती रही है। तालिबानी शासन द्वारा जारी किए गए फरमान साफ तौर पर यह जताते हैं कि वहां लोगों पर कितनी बरती जा रही है।

Talibani Government New Decision : भुखमरी के बीच तालिबान का फरमान

एक तरफ तालिबान में भुखमरी जैसी स्थिति है तो वहीं दूसरी तरफ तालिबानी शासक अपने बेतुके फरमान जारी कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में तालिबानी सरकार ने नया फरमान जारी करते हुए यह कहा है कि अब महिलाएं पुरुषों के बिना फ्लाइट में सफर नहीं कर सकती है । यानी कि वह अकेली फ्लाइट में नहीं जा सकती है, उन्हें अगर कहीं जाना है तो उन्हें पुरुषों के साथ ही जाना होगा तालिबानी सरकार ने साफ तौर पर महिला के अकेले फ्लाइट में जाने पर रोक लगा दी है।

Talibani Government New Decision : अकेली नहीं जा सकती महिलाएं

तालिबानी सरकार का कहना है कि किसी महिला को देश या फिर देश से बाहर फ्लाइट में सफर करने के लिए किसी ना किसी पुरुष को साथ ले जाना ही होगा।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड का वो ऐतहासिक किला जहां हुआ था महादेव और श्री कृष्णा का युद्ध