खबर देहरादून से है जहां एसएसपी देहरादून अजय सिंह और जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर,देहरादून में बनाये गये स्ट्रांगरूम और स्ट्रांग रूम परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया है।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि स्ट्रांगरूम की 24 घंटे कन्ट्रोलरूम से मॉनिटिरिंग की जा रही है।
अधिकारियों द्वारा डयूटी के अनुसार विजिट किया जा रहा है। स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के लिए तीन चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है।