Sports Meet In Devbhumi college : फ्रेशर स्पोर्ट्स मीट का देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन, छात्रों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग

Sports Meet In Devbhumi college :  देहरादून— देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय में फ्रेशर स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया वहीं तीन दिन तक चलने वाले इस खेल आयोजन में कई खेलों में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय के स्फूर्ति स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता 30 सितंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मन में खेल भावना को जगाना रहे जिससे खेल में बच्चों की रूचि ज्यादा से ज्यादा बढ़ सके।

प्रतियोगिता में कई खेलों का हुआ आयोजन

फ्रेशर स्पोर्ट्स मीट विभिन्न खेल क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस और रस्साकशी खेलों में बच्चों ने अपनी जोर आजमाइश की। प्रतियोगिता की शुरुआत विश्वविद्यालय के सलाहकार डॉ. ए.के. जायसवाल ने किया। उन्होने कहा कि खेलों से छात्र जीवन का संपूर्ण विकास संभव है खेलों से न केवल टीम भावना का विकास होता है साथ ही छात्र खेलों से मुश्किल समय और विपरीत परिस्थिति के लिए भी तैयार होने में मदद मिलती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मन में खेल भावना को जगाना है जिससे बच्चे खेल के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक हों और खेल को अपने दिनचर्या में शामिल करके निरोगी रह सकें।

ये भी पढ़ें : हरदा का भाजपा पर निशाना, कहा— भाजपा ने लोकतांत्रिक, राजनीतिक, संस्कृति को दे दी है तिलांजलि

Sports Meet In Devbhumi college : बच्चों को खेल के ​प्रति जागरूक करना उद्देश्य

पीवीसी डॉ आरके त्रिपाठी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक छात्र में खेल भावना का विकास करना है जिससे उसमें एक नयी ऊर्जा के साथ—साथ आपसी समन्वय का भी विकास हो सके। उन्होंने कहा कि आलकल बच्चे फोन तक ही सीमित रह गए हैं लेकिन निरोगी और स्पूर्ति से भरा रहने के लिए बच्चों को खेलना भी बेहद जरूरी है। बता दें इस अवसर पर रजिस्ट्रार- डॉ मनीष कुमार माथुर, सीओई- प्रो. शुभाषिश गोस्वामी,सन्नी वर्मा, स्फूर्ति स्पोर्ट्स क्लब प्रमुख भूपेंद्र कुमार, सहायक प्रोफेसर विपेंद्र झिंकवां, रोहित घ्यानी सहित सभी स्कूल और संकाय के डीन व विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।