Parrot Finding 15 Thousand : पालतू तोते के खोने पर मालिक ने खोजने वाले को 15 हजार देने का किया ऐलान

Parrot Finding 15 Thousand : मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है । आपको बता दें यहां एक शख्स ने अपने पालतू तोते के गुम होने के बाद उसे ढूंढने वाले को 15000 का नगद इनाम देने का ऐलान किया है।

Parrot Finding 15 Thousand : तोेते का नाम है बिट्टू

15 हजार के इनामी तोते का नाम बिट्टू बताया जा रहा है । खबर यह भी है कि मालिक ने अपने बिट्टू को ढूंढने के लिए उसकी गुमशुदगी के पर्चे तक छपवा दिए हैं। बिट्टू को ढूंढने के लिए पर्चे शहर भर में बांट दिए गए हैं।

Parrot Finding 15 Thousand : लोग कह रहे ये है अनोखी कहानी

यह खबर सुनने के बाद लोगों का कहना है कि पशु पक्षी और अन्य जानवरों से इंसान के प्यार के किस्से तो बहुत सुने लेकिन यह कहानी थोड़ी अलग है।

ये भी पढ़े : शख्स ने जहरीले सांप को गिलास में पिलाया पानी, वीडियो हुआ वायरल