Sidhu Moosewala murder : देहरादून से जुड़े सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के तार, शिमला बाईपास से आरोपी गिरफ़्तार

Sidhu Moosewala murder : देहरादून से अब की एक बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बता दें कि बीते रविवार को पंजाब में हुए सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड में आज एक बड़ा खुलासा हुआ । जानकारी के मूताबिक आज उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल एक अभियुक्त को दून के शिमला बायपास नया गांव चौकी से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। जानकारी के मूताबिक हेमकुंड साहिब यात्रा से तकरीबन 3 से 5 लोग वापस पंजाब की तरफ जा रहे थे, तभी पंजाब एसटीएफ के इनपुट के आधार पर उत्तराखंड एसटीएफ और पटेल नगर नया गांव चौकी पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर एक वाहन को रोका, जिसमें 3 से 5 लोग मौजूद थे. बताया जा रहा है कि इसमें वह शख्स भी हिरासत में लिया गया है, जिसके द्वारा सिद्धू हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को गाड़ी और पनाह देने जैसे मामले में मदद की थी.