Sex Racket Revealed In Kashipur : स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यपार का काशीपुर पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Sex Racket Revealed In Kashipur :  काशीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यपार का खुलासा करते हुए मसाज सेंटर में कार्यरत्त पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सपा सेंटर संचालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

युवती को देह व्यपार के चुगुल से कराया मुक्त

काशीपुर पुलिस ने आसाम पुलिस की मदद से क्षेत्र में चलाए जा रहे स्पा सेंटर से देह व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप में मसाज सेंटर में कार्यरत पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही आसाम की युवती को उनके चंगुल से आजाद कराने में बड़ी सफलता हांसिल की है जबकि स्पा सेंटर संचालक फरार होने में कामयाब रहा।

Sex Racket Revealed In Kashipur :

अक्षय प्रह्लाद कोड़े, एसपी, काशीपुर

Sex Racket Revealed In Kashipur : स्पा सेंटर के संचालक फरार होने में रहा कामयाब

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी अक्षय प्रलाद्ध कोंडे ने बताया कि आसाम निवासी एक युवती ने थाने में आकर बताया कि सपना विश्वकर्मा पत्नी डेविड उसे यहां एक स्पा सेंटर में काम करने के लिये लेकर आयी थी। लेकिन पार्लर में सपना विश्वकर्मा व मसाज पार्लर के स्वामी द्वारा उसे पार्लर में देह व्यापार करने व गन्दे कामों के लिये उत्प्रेरित कर रहे थे। जब उसने इस काम के लिए मना किया तो सपना के पति डेविड ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए मारपीट भी करी। मामले का खुलासा करते हुए एसपी काशीपुर ने मीडिया को बताया कि मसाज सेंटर संचालक फरार होने में कामयाब हो गया है जिसको जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें रवाना की गई है।

ये भी पढ़ें :  सदन में बेरोजगारी के मुद्दे पर गरमाया माहौल, जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस ने सदन से किया वॉक आउट