Salman Khan Untold Story : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘अंतिम’ का प्रमोशन कर रहे हैं । आपको बता दे सलमान की फिल्म बीती 26 नवंबर को रिलीज हो चुकी है । इस फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है । सलमान खान हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सारे-गा-मा-पा के मंच पर पहुंचे थे । यहां सलमान ने अपनी फिल्म अंतिम के प्रमोशन के साथ फिल्म तेरे नाम के कुछ किस्से शेयर किया।
Salman Khan Untold Story : 2003 में आई थी सलमान की फिल्म
फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान ने 2003 में आई अपनी फिल्म तेरे नाम का जिक्र करते हुए एक किस्सा सुनाया । उन्होंने कहा तेरे नाम फिल्म करने से हर किसी ने उन्हें मना किया था लेकिन उन्होंने अपने दिल की सुनी ।
Salman Khan Untold Story : बुखार से परेशान सलमान ने मुंडवा लिए थे पैर
सलमान खान बताते हैं कि वह किसी फिल्म की शूटिंग में बिजी थे, कि उस दौरान उनके दोस्त और फिल्म प्रोड्यूसर सुनील मनचंदा ने कहा कि उन्हें तेरे नाम के लिए सर मुंडवा पड़ेगा । सलमान ने आगे कहा कि ये फैसला आसान नहीं था क्योंकि उस टाइम वह बाकी प्रोडक्ट्स में बिजी थे। सलमान ने उस किस्से को याद करते हुए कहा कि मुझे याद है कि मैं बुखार में था और दूसरी फिल्म का प्रोड्यूसर मुझे फोन करके शूटिंग पर आने के लिए कह रहा था, बुखार में तप रहे सलमान इतना परेशान हुए कि सर के सारे बाल मुंडवा दिए और गंजे हो गए।
Salman Khan Untold Story : किसी खास वजह से की थी फिल्म
सलमान ने आगे बताया कि गंजा होने के बाद मैंने सुनील मनचंदा को फोन करके बताया कि मैंने सर मुंडवा लिया है और फिल्म करने के लिए मैं रेडी हूं । सलमान ने बताया कि कुछ वजह थी जो उन्होंने सबके मना करने के बावजूद फिल्म साइन की थी, यह वजह क्या थी उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया ।
ये भी पढ़े : मोनालिसा ने की बोल्डनेस की सारी हदें पार, मिनी स्कर्ट पहन किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियों