RTPCR investigation : कुंभ में आरटीपीसीआर जांच घोटाले को आप नेता कर्नल कोठियाल ने की प्रेसवार्ता, सीबीआई जांच की उठाई मांग

RTPCR investigation : आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेता और आप के सीएम पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना जांच घोटाले पर सीबीआई जाचं की जानी चाहिए।

हरिद्वार महाकुंभ में आरटीपीसीआर जांच घोटाले को लेकर आज राजधानी देहरादून स्थित आप प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना जांच घोटाले पर सीबीआई जाचं होनी चाहिए जिससे इस घोटाले में संलिप्त और भी लोगों को सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि कुंभ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के आस्था का केन्द्र है और कुंभ मेले के दौरान जांच घोटाले से सभी लोग आहत हैं और इसमें दोषियों को सजा दिलाने के लिए सीबीआई जांच होनी बेहद जरूरी है।

RTPCR investigation : 2 अधिकारियों पर कार्रवाई कर अपना पल्ड़ा झाड़ रही सरकार— कोठियाल

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि कुंभ के दौरान हुए फर्जी जांच मामले पर सिर्फ मेला अधिकारी स्वास्थ्य और प्रभारी स्वास्थ अधिकारी पर कार्रवाई कर सरकार अपना पल्ला झाड रही है ,जबकि इस फर्जीवाडे से हजारों लोग आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ देश ही नहीं पूरी दुनिया में आस्था का एक अदभुत संगम है जिसमें दुनिया के कोने कोने से लोग आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। साथ ही कुंभ के दौरान हुई फर्जी जांचें कई लोगों की मौत का कारण भी बनी ,जिसमें हमारे कई पूजनीय साधु संत भी शामिल हैं। जिन्हें इस फर्जीवाडे की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए जिससे कुंभ के दौरान मारे गए लोगों को इंसाफ मिल सके।

जरुर पढ़े : Rishikesh-Dehradun road : ऋषिकेश—देहरादून मार्ग पर पुल क्षतिग्रस्त मामले में सीएम ने जांच के आदेश किए जारी, कहा— दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मामले में दो अधिकारियों को किया गया है निलंबित

बता दें हरिद्वार महाकुंभ में आर.टी.पी.सी.आर. टेस्टिंग घपले में संलिप्त 2 स्वास्थ्य अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। दरहसल फर्जी रैपिड एंटीजन टेस्टिंग प्रकरण में जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया था। समिति द्वारा जांच के दौरान राज्य को वित्तीय हानि पहुंचाने और अनुशासनहीनता के साथ ही लापरवाही बरती जाने को लेकर डॉक्टर अर्जुन सिंह सेंगर तत्कालीन मेला अधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के साथ ही डॉक्टर एन.के. त्यागी तत्कालीन प्रभारी अधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार को निलंबित कर दिया गया है।जांच समिति की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अधिकारियों द्वारा कुछ फर्मों के साथ गठजोड़ कर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया था जिसको लेकर सीएम ने संबंधित फर्मों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़े : कुम्भ मेला