Rishikesh-Dehradun road : ऋषिकेश—देहरादून मार्ग पर पुल क्षतिग्रस्त मामले में सीएम ने जांच के आदेश किए जारी, कहा— दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Rishikesh-Dehradun road : उत्तराखंड के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से भुस्खलन और सड़क मार्ग बाधित होने जैसी ख़बरे लगातार सामने आ रही है वहीं इसी क्रम में आज तेज़ बारिश के चलते राजधानी देहरादून के डोईवाला और ऋषिकेश क्षेत्र को जोड़ने वाला पुल नदी के तेज बहाव में जमींदोज हो गया है हालंकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

लगातार बारिश से ऋषिकेश देहरादून मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त

राजधानी देहरादून में हो रही लगातार बारिश के चलते ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर पड़ने वाला रानीपोखरी का पुल तेज बारिश के कारण आज सुबह अचानक ढह गया। पुल का करीब आधा भाग नीचे धंस गया जिससे दो वाहन भी उसकी चपेट में आने से फंस गए हालंकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुल हादसे पर जांच के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि पुल का निर्माण कब हुआ और कार्यदाई संस्था कौन थी, इसकी जानकारी जल्द से जल्द जुटाई जाए।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand assembly session : विधानसभा सत्र के पांचवे दिन विपक्ष ने सड़क से लेकर सदन तक की सरकार की घेराबंदी, गन्ना समर्थन मूल्यों समेत सदन में उठाए कई मुद्दे

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पुल के निर्माण कार्य में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सीएम पुष्कर ने कहा कि कुंभ टेस्टिंग फर्जीवाड़े की तरह पुल हादसे के दोषियों को भी नहीं बक्शा जाएगा। सीएम पुष्कर ने ​कड़े निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द पुल से जुड़ी रिपोर्ट तैयार की जाए और पेश की जाए।

Rishikesh-Dehradun road : कुंभ में फर्जी RTPCR रिपोर्ट मामले में दो अधिकारियों को किया जा चुका है निलंबित

बता दें इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ के दौरान आरटीपीसीआर रिपोर्ट फर्जीवाड़े मामले में भी दो ​अधिकारियों के निलंबन के आदेश जारी किए थे। सीएम पु​ष्कर का कहना है की पुल निर्माण के दौरान पाई गई खामियों में जिस किसी की भी गलती मिलेगी उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल सीएम पुष्कर ने जांच के आदेश जारी कर दिए है।

ये भी पढ़ें : Rishikesh, also spelt as Hrishikesh