Rishabh Pant health update : उत्तराखंड का नाम राष्ट्र पटल पर रौशन करने वाले ऋषभ पंत को और बेहतर इलाज के लिए अब देहरादून मैक्स अस्पताल से मुबंई शिफ्ट किया जाएगा। बता दें कि 30 दिसंबर को तड़के सुबह अपने घर रूड़की जा रहे क्रिकेटर ऋषभ पंत का सड़क में गढ्ढा होने की वजह से भयंकर एक्सीडेंट हो गया था जिसकी वजह से उन्हें सर और हाथ—पैरों के साथ ही कमर में भी कई गंभीर चोटें आई थी जिसके इलाज के लिए उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन अब डीडीसीए यानी की दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशक श्याम शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी है की ऋषभ पंत को आगे के इलाज के जिए मुंबई शिफ्ट किया जाएगा जिसकी बड़ी वजह इंफेक्शन का डर मानी जा रही है।
Rishabh Pant health update : बता दें कि विधायक उमेश शर्मा ने भी इस बात को मीडिया के सामने पहले ही उजागर कर दिया था की ऋषभ पंत का आगे का इलाज अब मुंबई में होगा। बता दें कि विधायक उमेश शर्मा ऋषभ पंत का हालहाल जानने के लिए मैक्स अस्पताल पहुंचे थे जहां से वापस आने के बाद विधायक उमेश ने कहा था की ऋषभ को आगे के इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किया जा सकता है।