Why Not Burn Bamboo Wood : बांस की लकड़ी को जलाने से होता है वंश का नाश, पढ़ें आखिर क्यों नहीं जलाई जाती बांस की लकड़ी

Why Not Burn Bamboo Wood : हिंदू संस्कृति और शास्त्रों में बांस की लकड़ी को जलाना वर्जित माना गया है, लेकिन ऐसा क्यों है यह अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। वहीं आज हम इस लेख में आपको इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं कि आखिर क्यों शास्त्रों में बांस की लकड़ी को जलाना वर्जित माना गया है। दोस्तों बांस की लकड़ी को केवल आमतौर पर ही नहीं बल्कि हवन या पूजन विधि में भी नहीं जलाया जाता है। भारतीय सनातन परंपराओं के अनुसार इसे जलाना निषेध है। कहा तो यह भी जाता है कि यदि बांस की लकड़ी को जलाया जाता है तो इससे वंश नष्ट हो जाता है और पितृदोष भी लगता है।

Why Not Burn Bamboo Wood : बेहद शुभ होता है बांस

मान्यता ऐसी भी है भगवान श्री कृष्ण हमेशा अपने पास बांस की बांसुरी रखते थे। वहीं भारतीय संस्कृति में बास को बेहद शुभ माना गया है। जनेऊ, शादी, मुंडन आदि में बांस की पूजा होती है और मंडप बनाने में भी बांस का ही उपयोग होता है। इतनी सारी जरूरी चीजों में इसका उपयोग साफ तौर पर यह बताता है कि बांस को जलाना शुभ तो नहीं होता है। माना तो यह भी जाता है कि बांस का पौधा जहां होता है वहां बुरी आत्माएं नहीं रहती है।

ये भी पढ़ें : तरक्की के रास्ते खोलने के लिए रविवार को करें ये उपाय, मॉं लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

Why Not Burn Bamboo Wood : बांस की लकड़ी को जलाने के पीछे कई वैज्ञानिक तथ्य भी हैं

विज्ञान की बात करें तो बांस की लकड़ी में लेड के साथ अन्य कई प्रकार की धातु मौजूद होती हैं। ऐसे में अगर आप इसे जलाकर नष्ट करते हैं तो यह धातु अपनी ऑक्साइड बना लेती है। जिसके कारण वातावरण दूषित होता है और इससे आपकी जान को भी खतरा हो सकता है क्योंकि जब बांस की लकड़ी को जलाया जाता है तो इसके अंश हवा में घुल जाते हैं और जब आप सांस लेते हैं तो यह हवा के साथ आपके शरीर में प्रवेश कर लेते हैं और इस कारण से इंसान न्यूरो और लीवर संबंधी बीमारियों का शिकार हो सकता है।

Why Not Burn Bamboo Wood

Why Not Burn Bamboo Wood : बांस से बनने वाली अगरबत्ती को जलाना भी होता है अशुभ

जानना यह भी जरूरी है कि पूजा घर में जलने वाली अगरबत्ती भी बांस से ही बनती है और इस कारण से ही इसे जलाना भी शुभ नहीं माना जाता। लोगों में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या पूजा घर में अगरबत्ती जलानी चाहिए या नहीं अगर हम हिंदू धर्म या हिंदू संस्कृति की बात करें तो अगरबत्ती का उल्लेख ना तो शास्त्रों में है ना किसी भी धर्म ग्रंथ में इसलिए इसे जलाना एक तरह से निषेध होता है।