Rochak tathya : अनिश्चित काल से हमें सुनते और देखते आ रहे हैं कि बिल्ली का रास्ता काटना बेहद अशुभ होता है । जी हां अगर बिल्ली किसी भी इंसान का रास्ता काट जाती है तो इंसान वहां से गुजरने से परहेज करता है । लेकिन बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ क्यों माना जाता है यह वजह अधिकतर लोग नहीं जानते हैं । वहीं आज हम अपने इस लेख में आपको इसी खास वजह के बारे में बताने जा रहे हैं।

Rochak tathya : ये है वजह —
दरअसल ज्योतिष शास्त्र में राहु को अशुभ ग्रह माना गया हैं । राहु आपके जीवन में कई तरह की समस्याओं का कारक होता है और इसके अशुभ प्रभाव से जीवन में नकारात्मकता भी आती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है । गौरतलब है कि बिल्ली को वैदिक ज्योतिष में राहु की सवारी बताया गया है और राहु की सवारी होने की वजह से भारतीय जनमानस में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ माना गया है ।
Rochak tathya : दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है —
मान्यता ऐसी है कि राहु जिस तरह दुर्घटना का कारक होता है वैसे ही बिल्ली का रास्ता काटने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है । सही शब्दों में कहा जाए तो लोग बिल्ली से नहीं बिल्ली पर सवार राहु की वजह से बिल्ली का रास्ता काटना शुभ नहीं मानते हैं।
ये भी पढ़े : India Mystery Temples : भारत के पांच ऐसे मंदिर जिनका रहस्य आज भी अनसुलझा है