CM Pushkar Participated Panchayat : रूद्रपुर में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी शुरूआत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस दौरान सीएम पुष्कर के साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे और मंत्री यतीश्वरानंद भी मौजूद रहे।
CM Pushkar Participated Panchayat : पंचायत को सशक्त करने के लिए सरकार कर रही हर संभव प्रयास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रूद्रपुर दौरे पर रहे जहां उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर ने ग्राम प्रधानों को दस हाजर रूपय प्रोतसाहन राशि देने की घोषणा की। इस दौरान सीएम पुष्कर ने कहा कि सबकी योजना, सबका विकास योजना के तहत सरकार काम कर रही है और पंचायत को सशक्त करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सीएम पुष्कर ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्यहित में 4 महीने के भीतर 500 से अधिक फैसले लिए हैं और आगे भी लगातार उत्तराखंड के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है।
CM Pushkar Participated Panchayat : खेल नीति से खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा कार्यक्रम में उपस्थित पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार लगातार विकास के नए आयामों को छु रहा है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में खेल नीति को मिली स्वीकृति को लेकर कहा कि प्रदेश में खेल नीति लागू होने से शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी खिलाड़ियों को इसका फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़े : पीएम मोदी के दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का तंज, कहा— अब भाजपा के जुमलों में नहीं फसेगी जनता