Rekha Arya security officer assaulted : शादी समारोह से लौट रही मंत्री रेखा आर्य के साथ बदमाशों की बदसलूकी, सुरक्षा गार्ड को पीटा

Rekha Arya security officer assaulted : उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए अल्मोड़ा गई थी जहां से लौटते समय कुछ लोगों द्वारा मंत्री रेखा आर्य के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ ही मंत्री के सुरक्षा अधिकारियों के साथ मारपीट की गई जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शादी समारोह से वापस लौट रहीं थी मंत्री रेखा आर्य

ये भी पढ़ें : सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में सरकार बनने पर तीर्थ यात्रियों को कराई जाएगी मुफ्त यात्रा

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य हवालबाग विकासखंड के पत्थरकोट गांव में शादी समारोह में ​शिरकत करने गई थी जहां कुछ लोगों द्वारा उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने के साथ ही उनकी गाड़ी रोकी गई जिसके बाद इसका विरोध करने पर लगभग 8 से 10 अज्ञात लोगों ने मंत्री के सुरक्षा अधिकारियों के साथ मारपीट की साथ ही मंत्री रेखा आर्य के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।

Rekha Arya security officer assaulted

Rekha Arya security officer assaulted : पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

मंत्री रेखा आर्य ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।