Rape Cases In Dehradun : देवभूमि में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। हैरत की बात ये है कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बीते 24 घंटो में दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। जी हां थाना नेहरू कॉलोनी में अलग-अलग मामलों में दुष्कर्म के दो मामले दर्ज किये गए है। बता दें कि थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत पीड़िता ने सहेली के भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सहित उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है वहीं दूसरी ओर एक अस्पताल में काम करने वाली नर्स ने यह आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया गया। दोनों मामलो में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज क्र लिया है।
Rape Cases In Dehradun : शादी से किया इंकार
पहले मामले में चमोली की रहने वाली युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पहचान सोशल मीडिया पर नेहरू कॉलोनी के रहने वाली एक युवती से हुई थी सोशल मीडिया पर दोनों की अच्छी खासी बातचीत की और गहरी दोस्ती भी हो गई थी किसी ने बताया कि उसी दौरान उसकी अपनी सहेली के भाई रोहित से बातचीत हुई युवती ने आरोप लगाया कि एक दिन जब सहेली के घर में कोई नहीं था तो रोहित ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया पीड़ित ने जब उसके परिजनों से दुष्कर्म की बात कही तो परिवार जनों ने शादी का वादा कर उसे चुप करा दिया। इसके बाद नवंबर 2021 चमोली में दोनों की सगाई तय हो गई और शादी की तारीख मार्च में तय की गई लेकिन शादी की बात तय होने के बाद रोहित ने पीड़िता के साथ बात करना बहुत कम कर दिया पीड़िता परेशान होकर रोहित के घर गई तो रोहित के परिवार वालों ने शादी से मना करते हुए धमकी देकर भगा दिया और जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Rape Cases In Dehradun : नर्स के साथ दुष्कर्म
दूसरा मामला में युवती ने शकायत दर्ज कराई है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी विपिन गुसाईं अक्सर अस्पताल में अपने परिचित से मिलने आता रहता था और इस दौरान दोनों में जान पहचान हो गई. इसके बाद दोनों ने नंबर एक्सचेंज कर लिया. उसके बाद मोबाइल पर दोनों की बातचीत होने लगी. उसी दौरान विपिन ने युवती से शादी करने का प्रस्ताव रखा. पीड़िता ने बताया कि वह तलाकशुदा है लेकिन फिर भी विपिन गुसाईं शादी के लिए तैयार हो गया. 16 नवंबर 2020 को पीड़िता हॉस्पिटल से बाहर निकली तो, विपिन ने अपने जन्मदिन की बात बताई और कार से होटल में ले गया. आरोप है कि वहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और पीडि़ता गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया और ऐसा एक बार नहीं ब्लकि दो बार हुआ।
Rape Cases In Dehradun : पुलिस कर रही मामलो की जाँच
वहीं जब पीड़िता जब विपिन की माँ से मिली और उन्हें अपनीआपबीती बताई तो परिवार वालों ने पीड़िता के चरित्र पर सवाल उठा दिया और विपिन ने भी शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई आपको बता दें थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की पुलिस इन दोनों मामलों की जांच कर रही है और फिलहाल दोनों आरोपियों और उनके परिवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।