Rakhi Sawant Back On Instagram : राखी सावंत ने अकाउंट हैक होने के बाद फिर की इंस्टा पर वापसी, फैन्स का रिएक्शन देख आ जाएगी हंसी

Rakhi Sawant Back On Instagram : राखी सावंत अक्सर कुछ ऐसा कर जाती हैं, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ जाती हैं। पिछले दिनों राखी ने पैपराजी के सामने आकर रोते हुए कहा था कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था अकाउंट को उनके एक्स-हसबैंड रितेश ने हैक किया है और वही गलत चीजें पोस्ट कर रहे हैं। इस पूरे मामले में राखी शनिवार की शाम ओशिवारा पुलिस स्टेशन भी गई थी और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। अब राखी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, मैं वापस आ गई हूं।

Rakhi Sawant Back On Instagram

Rakhi Sawant Back On Instagram : आई एम बैक पोस्ट के साथ किया फैन्स का शुक्रिया

राखी सावंत ने एक ब्लैक फोटो शेयर की, जिसपर आई एम बैक लिखा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हेलो दोस्तों मैं इंस्टाग्राम पर वापस आ गई हूं। पिछली रात जो भी खराब चीजें हुई उसके बाद। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। बहुत सारा प्यार।’ राखी की इस पोस्ट पर सेलेब्स और उनके फैंस ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई भी दी।