Rajnath Singh reached Uttarkashi : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में भाजपा द्वारा आयोजित की जा रही विजय संकल्प यात्रा का आज विधिवत समापन किया गया। यात्रा के समापन के मौके पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शिरकत की।
Rajnath Singh reached Uttarkashi : सीएम पुष्कर ने पुष्प गुच्छ के साथ किया स्वागत

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राज्य में चुनावी दौरे भी तेज़ हो चले हैं। इसी क्रम में आज केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तरकाशी पहुंचे, इससे पहले जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर सीएम धामी और अन्य मंत्रियों ने केन्द्रीय मंत्री राजनाथ का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जिसके बाद वो सीधे उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गए।
Rajnath Singh reached Uttarkashi : विश्वनाथ मंदिर में राजनाथ ने भगवान शिव का लिया आर्शीवाद
उत्तरकाशी पहुंचने पर राजनाथ सिंह ने सबसे पहले विश्वनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की जिसके बाद उन्होंने भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीएम धामी के यूवा नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के नए आयमों को छू रहा है निश्चित तौर पर आगे भी उनकी युवा सोच का फायदा उत्तराखंड को मिलता रहेगा।
ये भी पढ़े : मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड से मुख्य आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, 3 अकाउंट को करती थी हैंडल