Rain Alert For Uttarakhand : उत्तराखंड में ठंड का सितम लगातार जारी है और आगे भी मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव के कारण और ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावनाएं जताई है। जहां मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है तो वहीं पहाड़ों में बर्फबारी के कारण ठिठुरन और ज्यादा बढ़ सकती है।
4 जनवरी को निकल रहा है पश्चिमी विक्षोभ
उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने एक बार फिर भविष्यणी की है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 4,5 और 6 जनवरी को ठिठुरन और ज्यादा बढ़ सकती है जिसके कारण लोगों की परेशानियां भी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश में 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ निकल रहा है जिसके कारण बारिश के साथ ही ठंड बढ़ने की भी संभावना है।

Rain Alert For Uttarakhand : मैदानी इलाकों में बारिश तो पहाड़ों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश में 4 जनवरी को मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं जबकि 5 जनवरी को मौसम में गतिविधियां और अधिक बढ़ सकती है जहां प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में बारिश लोगों को परेशान कर सकती है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। ऐसे ही 6 जनवरी को भी बारिश और बर्फबारी लोगों की मुसीबतें बढ़ा सकती है।
ये भी पढ़ें : राजस्थान में गधों की चोरी से पुलिस परेशान, अब तक 76 गधे हुए चोरी