Rahul Gandhi Reaches Mangalore : हरिद्वार जिले के मंगलौर पहुंचे राहुल गांधी, पीएम मोदी पर जमकर लगाए आरोप

Rahul Gandhi Reaches Mangalore : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मध्यनजर आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हरिद्वार जिले के मंगलौर पहूँचे जहा उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशान साधा।

Rahul Gandhi Reaches Mangalore : मंगलौर में विशाल जनसभा को किया संबोधित

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राज्य में वीआईपी दौरे लगातार बढ़ते जा रहे हैं इसी क्रम में एक बार फिर कांग्रेस के स्टार प्रचारक व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज हरिद्वार जिले के मंगलौर पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से चुनाव में हाथ का साथ देने की अपील करते हुए कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया।

Rahul Gandhi Reaches Mangalore : पीएम कहते हैं मैं नहीं सुनता हूं—राहुल

उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम कहते हैं कि मैं उनकी नहीं सुनता। राहुल गांधी ने तंज भरे अंदाज में पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं आपकी इस लाइन का मतलब अच्छे से जानता हूं। राहुल ने आगे कहा कि पीएम मोदी की इस बात का मतलब है कि उनपर ईडी और सीबीआई का दबाव नहीं चलता है ये मेरी नहीं सुनता है। इस पर मैं जितना भी दबाव डाल लूं ये पीछे नहीं हटता है क्यूंकि ये मेरी नहीं सुनता है। राहुल ने कहा कि मैं क्यों सुनूं।

Rahul Gandhi Reaches Mangalore : जीएसटी समेत कई मुद्दों को लेकर की सरकार की घेराबंदी

राहुल गांधी यहीं नहीं रूके राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में जीएसटी लागू कर किसान और मिडिल क्लास को पूरी तरीके से बर्बाद करने का काम किया है यही नहीं राहुल गांधी बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर गरजे उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है तब से बेरोजगारी, महंगाई सभी चीजों में इजाफा हुआ है। यही नहीं उत्तराखंड में भी डबल इंजन की सरकार ने कई वादे और दावे किए थे लेकिन जनता के हाथ आज भी खाली हैं और प्रदेश में विकास की रफ्तार धीरे—धीरे करके ठप हो गई लेकिन अब प्रदेश की जनता भाजपा के अत्याचार को अब समझ चुकी है और इस बार प्रदेश में जनता कांग्रेस का ही साथ देने का काम करेगी।

ये भी पढ़ें : गड़करी ने भाजपा का घोषणा पत्र किया जारी, कांग्रेस ने बताया 2017 की नकल कॉपी