Rahul Gandhi In Uttarakhand : उत्तराखंड के खटीमा में जमकर गरजे राहुल गांधी, भाजपा को लिया आड़े हाथो कहा— इस बार बनेगी कांग्रेस सरकार

Rahul Gandhi In Uttarakhand : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही प्रदेश में स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगना भी शुरू हो गया है इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड के खटीमा पहुंचे और किसानों की विशान जनसभा को संबोधित किया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Rahul Gandhi In Uttarakhand : प्रधानमंत्री नहीं राजा कर रहा देश में शासन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में प्रदेश के भीतर हाईकमान के दौरे शुरू हो गए हैं इसी क्रम में आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड के खटीमा पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों की विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस समय देश में कोई प्रधानमंत्री नहीं बल्कि एक राजा शासन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि राजा जनता से उम्मीद करते हैं कि उनके फैसलों पर कुछ ना बोले बल्कि चुपचाप सब सहते रहें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ इसी तरह का शासन देश में करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Rahul Gandhi In Uttarakhand : डबल इंजन की सरकार पूरी तरीके से फेल

यही नहीं जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस के अनुरूप हवा चल रही है और निश्चित तौर पर जनता का सहयोग भी कांग्रेस को मिल रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग कांग्रेस को वोट दें ताकि उत्तराखंड की जनता को भाजपा की कुरीतियों से मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश में महंगाई बढ़ने के साथ ही बेरोजगारी की दरों में भी काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार राज्य में विफल साबित हुई है।

ये भी पढ़ें : बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर तय हुई बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि, 8 मई को खोले जायेंगे बाबा बद्री के द्वार