Nora Fatehi Birthday : बॉलीवुड की आइटम गर्ल नोरा फतेही का जन्मदिन आज, जन्मदिन पर नोरा के बारे में जानें ये दिलचस्प बातें

 Nora Fatehi Birthday : बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही आज अपना 29 वां जन्मदिन मना रहीं है। इस खास मौके पर नोरा फतेही के फैन्स के साथ ही बॉलीवुड के कई दिग्गज उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे नोरा फतेही के जीवन से जुड़े कई अनछुए पहलुओं के बारे में।

 Nora Fatehi Birthday : 2014 से बॉलीवुड करियर की नोरा ने की शुरूआत

बॉलीवुड फिल्मों के कई आईटम सांग्स में अपने डांस के साथ ही बेहतरीन एक्टिंग के बूते पर कम समय में ही फैन्स को अपना दीवना बनाने वाली नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 में कनाडा में हुआ था। बचपन से ही नोरा को डांस व मॉडलिंग का शौक था और यही वजह है कि उन्होंने इसी फिल्ड में आगे जाकर अपना करयिर आॅप्शन भी चुना। नोरा फतेही ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2014 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘रोर’ से की। इसके बाद उन्हें तमिल, तेलगु, मलयालम फिल्मों में आइटम डांस के लिए भी ऑफर मिलने लगे और उनके बेहतर डांस मूव्ज़ और एक्टिंग के बूते पर उनका करियर का ग्राफ बुलंदियों पर चढ़ने लगा।

Nora Fatehi Birthday : ‘बिग बॉस’, ‘झलक दिखला जा’ में भी आ चुकी हैं नज़र

यही नहीं नोरा फतेही रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 9 में भी दिखाई दे चुकी हैं। अपने इंटरव्यू के दौरान नोरा ने बताया था की वो सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हीं की वजह से उन्होंने बिग बॉस शो में प्रतिभाग किया था। बिग बॉस के बाद नोरा फतेही को कई फिल्मों में आइटम डांस के लए ऑफर मिलने लगे जिसके बाद उनका कैरियर लगातार आगे बढ़ने लगा। बता दें कि इसके अलावा नोरा फतेही रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी अपने डांस का जलवा दिखा चुकीं है।

 Nora Fatehi Birthday : बाहुबली फिल्म के गीत में भी कर चुकी हैं अभिनय

बॉलीवुड के साथ ही टॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने वाली नोरा फतेही ब्लॉकबस्टर रही फ़िल्म बाहुबली में भी दिखाई दे चुकी है। जिसमें नोरा फ़िल्म के एक गाने में दिखाई दी थी यही नहीं नोरा किक 2, सत्यमेव जयते, स्त्री जैसी कई फिल्मों के आइटम सांग्स में नज़र आ चुकी है। इसके अलावा आपको जानकर हैरानी होगी की नोरा मार्शल आर्ट ट्रेंड भी हैं।

ये भी पढ़ें : मौनी रॉय की सिज़्ज़लिंग फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल , फैंस बोले बेहद खूबसूरत