Quick Wedding Tricks : यदी नहीं हो रही है आपकी शादी तो ऐसे करें शिव अराधना, जल्द बनेंगे शादी के योग

Quick Wedding Tricks : भगवान शिव को देवों के देव महादेव की उपाधी दी गई है और इनकी पूजा करने से हर विपत्ति तो दूर होती ही है साथ ही मन चाहा वर या फिर मन चाही जीवन संगनी की भी प्राप्ति होती है। यदी आप भी पाना चाहते हैं मनचाहा वर तो भगवान शिव की पूजा करना है अति उत्तम

मनोकामना सिद्धि के लिए करें शिव की पूजा

सोमवार को भगवान शिव का दिन माना गया है और ऐसा कहा गया है कि यदी भगवान शिव की सोमवार को पूजा की जाए तो सभी मनोकामनाएं सिद्ध हो जाती है साथ ही इस दिन यदी कोई भी नर या नारी भगवान शिव की पूजा करता है तो उन्हें मनचाहे जीवन साथी की प्राप्ति होती है। अच्छा और सद्गुणी जीवन साथी पाने के लिए जहां लड़कियों के लिए सोलाह सोमवार के व्रत करना अति उत्तम माना गया है तो वहीं लड़के भी सोमवार के दिन यदी सुबह स्नान करके भगवान शिव को जल चढ़ाने के साथ ही बेलपत्र अर्पित कर व्रत करते हैं तो उन्हें भी मनचाहे जीवन संगनी की प्राप्ति होती है।

Quick Wedding Tricks : ऐसे पा सकते हैं मनचाहा जीवनसाथी

ज्योतिषों की माने तो यदी किसी युवक या युवती की शादी नहीं हो रही है तो उनके लिए भगवान शिव की पूजा उत्तम बताई गई है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार यदी आप मनचाहा वर या वधु की प्राप्ति चाहते हैं तो प्रतिदिन शिव पार्वती के विवाह प्रसंग का पाठ करें और भक्ति भाव के साथ शिव पार्वती की पूजा अर्चना करें इससे ना केवल आपकी शादी का योग बनेगा बल्कि आपको मनचाहे जीवन साथी की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़ें : ऐसा गांव जहां नहीं होती भगवान हनुमान की पूजा, यहां के लोग रहते हैं हनुमान जी से नाराज, ये है खास वजह

Quick Wedding Tricks : संकटों को भी दूर करती है भगवान शिव की पूजा

भगवान शिव की पूजा विवाह ही नहीं बल्कि संकटों को भी दूर करती है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार यदी आप पांच फलों के रस से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं और ऊँ नम शिवाय मंत्र का जाप करते हैं तो आपके विवाह के योग तो बनेंगे ही साथ ही आपके ऊपर आने वाले संकट भी दूर जाएंगे।