Pritam Singh joining BJP : पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम के भाजपा में जाने की चर्चाओं पर लगा विराम, खुद सामने आकर कही ये बात

Pritam Singh joining BJP : उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह की बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं लगातार सामने आ रही थी। जिसके चलते आज प्रीतम सिंह ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर इसका पूरी तरह से खंडन कर दिया है। पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए प्रीतम सिंह ने बताया कि पोर्टल द्वारा एक समाचार पूरे प्रदेश में फैलाने का काम किया गया है, जिसमें यह कहा गया है कि प्रीतम सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रीतम सिंह ने तीनों ही पोर्टल का जिक्र करते हुए कहा की मैं तीनों ही पोर्टल पर एफ आई आर दर्ज करने के साथ-साथ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज करूंगा।