Uttarakhand BJP : चुनावी तैयारियों को अंतरिम रूप देने में जुटी भाजपा, चुनाव प्रबंध समिति के विभागों की भाजपा ने की घोषणा

Uttarakhand BJP : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में भाजपा ने चुनाव को देखते हुए तैयारियों को अंतरिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कढ़ी में भाजपा ने चुनाव प्रबंध समिति के विभागों की घोषणा कर दी है जिसमें 33 विभागों की जिम्मेदारी समिति के लोगों को सौंपी गई है और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को समिति की जिम्मेदारी दी गई है।

2017 के इतिहास को दौहराने में जुटी भाजपा

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टीयां तैयारियों में जुट गई है तो वहीं भाजपा भी 2017 के इतिहास को दौहराने के लिए चुनावी तैयारियों में पूरी तरीके से जुटी हुई है और इसी क्रम में भाजपा ने चुनावी प्रबंध समिति की घोषण कर दी है। इस समिति में 33 विभाग की जिम्मेदारी सांसद, मंत्री, विधायकों के साथ ही पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

मदन कौशिक को सौंपी गई समिति की कमान

भाजपा की चुनाव प्रबंध समिति में घोषणा पत्र विभाग के प्रमुख के तौर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा सांसद डॉ रमेश पोखरीयाल निशंकको जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को समिति की पूरी कमान सौंपी गई है। इसके अलावा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक की जिम्मेदारी सांसद अजय टम्टा को सौंपी गई है जबकि सांसद अनिल बलूनी और तीरथ सिंह रावत समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों को सह संयोजक ​की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें : हरदा का भाजपा पर निशाना, कहा— भाजपा ने लोकतांत्रिक, राजनीतिक, संस्कृति को दे दी है तिलांजलि

Uttarakhand BJP : चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए की गई घोषणा

बता दें की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष, के साथ ही प्रदेश महामंत्री के निर्देशानुसार चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा की गई है जिससे आगामी चुनाव के लिए भाजपा बूथ स्तर के साथ ही मंडल स्तर को भी पूरी तरीके से मजबूत कर सके जिससे विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर 2017 के इतिहास को दौहरा सके जिसमें बीजेपी को प्रचंड बहुमत के साथ जीत हांसिल हुई थी।