PM Modi Target On Congress : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही भाजपा का प्रचार करने के लिए अब मैदान में उतर गए हैं। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर पहुंचे जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के हक में जनता से वोट की अपील की।
PM Modi Target On Congress : चारधाम में निरंतर चल रहा आॅल वेदर रोड का काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीनगर गढ़वाल पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के घोषणा पत्र का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा जो भी वादे घोषणा पत्र में किए गए हैं उन सभी को पूरा किया जाएगा। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने केंद्र के सहयोग से लगातार विकास कार्य किए हैं और आगे भी जनता की सेवा भाजपा इसी तरीके से करती रहेगी वही चारधाम मार्ग में ऑल वेदर रोड को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है और इसी के मद्देनजर ऑल वेदर रोड का काम भी निरंतर चल रहा है। उन्होंने भाजपा द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ही प्रदेश का विकास कर सकती है इसलिए कांग्रेस के परिवारवाद को खत्म कर 14 फरवरी को भाजपा को ही वोट दें जिससे प्रदेश के विकास को निरंतर गति मिलती रहे।
PM Modi Target On Congress : जनरल बिपिन रावत की मृत्यू का कांग्रेस उठा रही राजनीतिक लाभ
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस दिवंगत जनरल बिपिन रावत को राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस्तेमाल कर रही है जिसका मुझे बेहद दुख है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड आकर विपिन रावत की स्मृतियां मुझे भावुक कर रही हैं लेकिन कांग्रेस जिस तरीके से जनरल बिपिन रावत का कटआउट लगाकर चुनाव प्रचार कर रही है वे बेहद ही निंदनीय है और उत्तराखंड के लाल का इस तरीके से अपमान करने का जवाब कांग्रेस को देने की जिम्मेदारी उत्तराखंड की जनता की ही है|
ये भी पढ़ें : हरिद्वार जिले के मंगलौर पहुंचे राहुल गांधी, पीएम मोदी पर जमकर लगाए आरोप