PM Security Lapse : पीएम की सूरक्षा में चूक​ को लेकर कांग्रेसियों पर गरजे सीएम पुष्कर, कहा—ये एक षडयंत्र है

PM Security Lapse : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में प्रेसवार्ता का आयोजन किया जिसमें सीएम पुष्कर कांग्रेसियों पर जमकर बरसे। सीएम पुष्कर ने कहा कि पीएम मोदी के काफिले में चूक नहीं हुई बल्कि ये एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया।

PM Security Lapse : पीएम के काफिले में रूकावट कांग्रेस की सोची समझी साजिश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले में हुई चूक पर निजी चैनल के माध्यम से किए गए स्टिंग के बाद से भाजपा नेता कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। इसी क्रम में आज सीएम पुष्कर ने भी प्रेसवार्ता कर इस मामले में कांग्रेस को जमकर को​सा। सीएम पुष्कर ने कहा कि ये चूक नहीं है बल्कि ये कांग्रेस की सोची समझी साजिश है।

PM Security Lapse : पीएम को नुकसान पहुंचाने का था इरादा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये चूक नहीं बल्कि पीएम मोदी को नुकसान पहुंचाने के मकसद से रचा गया षडयंत्र है। सीएम पुष्कर ने स्टिंग का उल्लेख करते हुए कहा कि स्टिंग में साफ दर्शाया गया है कि स्थानीय अधिकारियों को सीआईडी ने पीएम मोदी के काफिले में आई दिक्कत की जानकारी दी गई थी लेकिन अधिकारियों ने इसको गंभीरता से नहीं लिया जिससे साफ जाहिर है कि ये एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया कृत्य है।

ये भी पढ़े : कोरोना के लक्षण दिखने पर आज ही करें इन चीजों का सेवन