PM Modi In Uttrakhand : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर, प्रदेश मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

PM Modi In Uttrakhand : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही उत्तराखंड का दौरा करने वाले हैं । प्रधानमंत्री के इस प्रास्ताविक उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं । बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे । मुख्यमंत्री ने इस दौरान जिला प्रशासन को समय से सभी व्यवस्था को पूरा करने के निर्देश दिए।

PM Modi In Uttrakhand : 30 हज़ार करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा 30 हज़ार करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा संगठन महामंत्री श्री अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, आईजी इंटेलीजेंस श्री संजय गुज्याल, जिलाधिकारी डॉ. आर०राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेयजय खंडूरी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : “आंकड़ों की संरचना” पुस्तक का देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय में हुआ विमोचन