Person been shooted in vikasnagar : विकासनगर में बदमाशों ने दिनदहाड़े डेयरी संचालक युवक पर की फायरिंग, हमले से युवक की हालत गंभीर

Person been shooted in vikasnagar : विकासनगर में बदमाशों ने दिनदहाड़े डेयरी संचालक युवक पर की फायरिंग, हमले से युवक की हालत गंभीरविकासनगर में दिनदहाड़ें बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया जहां युवक का इलाज जारी है।

युवक को हायर सेंटर में किया गया भर्ती

राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने डेयरी संचालक के उपर फायरिंग कर दी। हमले में युवक का मौके पर ही काफी खून बह गया जिसके बाद युवक को आनन—फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरहसल डेयरी संचालक पंकज बहल नाम का युवक अपने घर से बाहर निकला था जहां कुछ युवकों ने उसपर फायरिंग कर दी जिसके बाद पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पंकज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Person been shooted in vikasnagar : परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

दिनदहाड़ें पंकज के उपर फायरिंग की घटना से जहां आसपास के लोग दहशत में हैं तो वहीं परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच में पूरी तरीके से जुट गई है।

ये भी पढ़े : Lalitpur district of Uttar Pradesh : महिला ने बच्चे को दिया जन्म, शरीर से बाहर धड़क रहा है बच्चे का दिल

Person been shooted in vikasnagar : आत्मघाती हमले की वजह का नहीं लग पाया पता

बता दें मामला विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के जीवनगढ़ का है जहां कुछ बाइक सवारों ने डेयरी संचालक पंकज के उपर फायरिंग कर दी हालंकि फायरिंग करने की वजह का अभी तक पता नहीं लग पाया है। बदमाशों के हमले से पंकज बुरी तरह घायल हो गया जिसका हायर सेंटर में इलाज जारी है। वहीं पंकज के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े : Category:Crime in Uttarakhand