NRHM Workers Strike : खटीमा में एनआरएचएम कर्मियों की हड़ताल छठें दिन भी जारी, ये हैं मांगे

NRHM Workers Strike : खटीमा में नागरिक अस्पताल खटीमा में एनआरएचएम कर्मियों की हड़ताल छठें दिन भी जारी रही। कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 6 दिन से हड़ताल पर बैठे हुए हैं लेकिन अभी तक मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।

NRHM Workers Strike : 6 दिन से हड़ताल पर है लेकिन मांगे नहीं हुई पूरी

दो सूत्रीय मांगों को लेकर छठे दिन भी नागरिक अस्पताल खटीमा में एनआरएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी रही हड़ताल पर बैठे अपनी मांगों को लेकर बैठे कर्मियों ने बताया कि हम पिछले 6 दिनों से हड़ताल पर हैं लेकिन हमारी मांगे अभी तक पूरी नहीं की गई है।

NRHM Workers Strike : हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड पे लागू किया जाए

कर्मचारियों की मांग है कि हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड पे लागू किया जाए और और आउटसोर्सिंग से भर्ती वाले लोगों को एनआरएचएम में मर्ज किया जाए। यही नहीं कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए ये भी कहा कि हमारी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो हड़ताल जारी रहेगी।

ये भी पढ़े : विधायक हरबंस कपूर का हुआ निधन, शोक में डूबी भाजपा