New Year Celebration 2021 : आपसे कुछ देर में नए साल का आगाज होने जा रहा है, वही नए साल कि इस खास शाम का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में लोग उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों में भारी संख्या में लोगों का आना उत्तराखंड पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
New Year Celebration 2021 : जश्न को लेकर पुलिस सर्तक
जिसके चलते जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि हुड़दंग मचाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके । बता दे बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को लेकर भी पुलिस सतर्क नजर आ रही है । क्योंकि कोरोना का आंकड़ा का लगातार बढ़ रहा हैं।
New Year Celebration 2021 : जन्मेजय खंडूरी ने दी चेतावनी
वही देहरादून डीआईजी और देहरादून एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने नए साल का जश्न मनाने वाले लोगों से शांति से जश्न मनाने की अपील की है। जन्मेजय खंडूरी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जश्न मनाने के नाम पर अगर कोई शराब पीकर या अन्य तरीके से हुड़दंग मचाएगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े : मंदिर में हो रही थी भगवान की मूर्ति की पूजा, कि अचानक प्रभु ने खोली आंखें