Nadda Meeting : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अपने एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे जहां सीएम पुष्कर समेत मंत्रियों द्वारा फूल मालाओं और पुष्प गुच्छ के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान नड्डा ने विधानसभा विस्तारकों और प्रभारियों की बैठक ली और उनका फीडबैक भी लिया।
Nadda Meeting : सीएम पुष्कर ने नड्डा का किया जोरदार स्वागत

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राज्य में पार्टी हाईकमान के दौरे भी लगातार हो रहे हैं इसी क्रम में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देहरादून पहुंचे और विधानसभा विस्तारकों और प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बैठक में भाजपा की जमीनी हकीकत जानने के साथ ही प्रभारियों से फीडबैक भी लिया जिससे पार्टी प्रत्याशियों का चयन करने के साथ ही पार्टी की कहां कमियां रह रही है उनपर भी काम किया जा सके।
Nadda Meeting : भाजपा ने विधानसभाओं में विस्तारक और प्रभारी किए हैं नियुक्त
बता दें की विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा लगातार जमीनी स्तर पर भी कमी नहीं छोड़ना चाहती जिसकी वजह से पार्टी द्वारा विधानसभा स्तर पर अलग—अलग विधानसभाओं में विस्तारक और प्रभारियों को नियुक्त किया गया है जिससे जनता के मन की बात जानी जा सके साथ ही पार्टी की तरफ से कहा कमी छोड़ी जा रही है इसपर भी काम किया जा सके और इसी क्रम में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विस्तारक और प्रभारियों के साथ बैठक ली और उनका फीडबैक लेने का काम भी किया।
ये भी पढ़े : चेहरे पर तेजाब फेंकने वाले सनकी युवक से ही युवती ने रचाई शादी,पढ़ें क्या है पूरा मामला