RajKumar Resign Letter : विधायक राजकुमार ने अपने पद से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस ने की थी इस्तीफे की मांग

RajKumar Resign Letter : उत्तराखंड कांग्रेस की मांग के बाद आज कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधायक राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को सौंपा जिसको विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है।

विधानसभा अध्यक्ष को राजकुमार ने सौंपा इस्तीफा

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में चुनाव से पहले दल—बदल की राजनीति भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस विधायक राजकुमार ने कांग्रेस का दामन छोड़ते हुए भाजपा का कमल का फूल स्वीकार ​कर लिया है जिसके बाद दल बदल के कानून के तहत कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष से विधायक राजकुमार की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी और इसी को लेकर विधायक राजकुमार ने आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को अपना विधायक पद से इस्तीफा सौंप दिया है जिसको विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वीकार कर लिया है। विधायक राजकुमार का कहना है कि वो भाजपा के कार्य से काफी प्रभावित हैं और कांग्रेस में उनकी केवल उपेक्षा ही हुई है और यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें : आय प्रमाण पत्र की वैधता को उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया आगे, अब 6 महीने नहीं 1 साल की होगी वैधता

RajKumar Resign Letter : दल—बदल कानून के तहत दिया इस्तीफा

बता दें कुछ दिन पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने दल बदलने को लेकर विधायक राजकुमार के खिलाफ दल बदल कानून के तहत विधानसभा अध्यक्ष को याचिका देते हुए मांग की थी की विधायक राजकुमार द्वारा कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया गया है और अब वर्तमान में वो भाजपा में शामिल हो गए हैं जिस वजह से अब उनकी सदस्यता को समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने दल—बदल के कानून का वर्णन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को याचिका दी थी जिसके बाद आज विधायक राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजकुमार ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को सौंपा जिसको स्वीकार कर लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि सदस्यता खत्म करने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष द्वारा याचिका दी गई थी जिसको देखते हुए विधायक राजकुमार की सदस्यता को खत्म कर दिया गया है।