MLA Kau ka khulusa : यशपाल आर्य की कांगेस में घर वापसी को लेकर विधायक उमेश काऊ का बड़ा खुलासा, कही से बात

MLA Kau ka khulusa : उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है । आपको बता दें पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी को लेकर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने एक बड़ा खुलासा किया है ।

यशपाल आर्य पर विधायक काऊ की टिप्पणी

रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने  राहुल गांधी के घर जाने को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं ।इन खुलासों में काऊ ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का भी जिक्र किया है । उन्होंने बताया की जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शपथ समारोह होने जा रहा था तब यशपाल आर्य नाराज हो गए थे और उस वक्त वे शपथ नहीं लेना चाहते थे । काऊ ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि यशपाल आर्य जब शपथ नहीं ले रहे थे तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कम से कम 13 से 14 बार उनसे फोन पर बात की थी । उमेश शर्मा ने आगे जानकारी दी नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए हाईकमान में यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और सतपाल महाराज के कद भी भर आए थे ।

ये भी पढ़े : Harda On Yashpal Arya’s : यशपाल आर्य की घर वापसी से गदगद हुए हरदा, कहा— कांग्रेस के ही अभिन्न अंग हैं आर्य

MLA Kau ka khulusa : “मेरा हाईकमान मुझे जिस काम में लगाएगा मैं करूंगा”

कांग्रेस में एंट्री ना मिलने की चर्चा और कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच देहरादून के रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ की ओर से यह कहा गया है कि मेरा हाईकमान मुझे जिस काम में लगाएगा मैं करूंगा । राहुल गांधी से मुलाकात का जिक्र होने पर काऊ ने कहा यह तो मेरा हाईकमान जानता है और राहुल गांधी और उनके साथी भी जानते होंगे जो भी सच है । काऊ ने आगे कहा कि आज भी बहुत बड़े नेता ने कहा कि एंटी मैंने बंद कराई तो वह भी अपने दिल पर हाथ रख कर देख ले कि सच क्या है।

अनिल बलूनी ने की थी काऊ से बातचीत

कहा यह भी जा रहा है की विधायक उमेश शर्मा काऊ कांग्रेस में शामिल होने ही राहुल गांधी के घर गए थे लेकिन इस बात की जानकारी सांसद अनिल बलूनी को लग गई और अनिल बलूनी ने फौरन काऊ को अपने घर बुला लिया । बता दें कि अनिल बलूनी और काऊ के बीच पहले से अच्छी बातचीत है और उसका नतीजा यह रहा कि काऊ को बलूनी ने कांग्रेस में शामिल नहीं होने दिया ।