Milk Price Incentive Scheme : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत उत्तराखंड के दूध उत्पादकों के बकाया प्रोत्साहन राशि के लिए 24 करोड़ की धनराशि जारी की गई जिसमें दुग्ध उत्पादकों को डी बी टी के मध्यम से दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशी का भुगतान किया जाएगा।
Milk Price Incentive Scheme : डी बी टी के मध्यम से होगा दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशी का भुगतान
उत्तराखंड में दुग्ध व्यपार करने वालों को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया जिससे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को डी बी टी के मध्यम से दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशी का भुगतान किया जाएगा।
Milk Price Incentive Scheme : 52 हजार दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा लाभ
बता दें दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना से प्रदेश के 52 हजार दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिलेगा। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही दुग्ध एवं मत्स्य विकास विभाग मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रही।