Mika Singh Swayamvar : सिंगर मीका सिंहअपना स्वयंवर रचाने जा रहे हैं. इनके शो का नाम ‘स्वयंवरः मीका दी वोटी’ है. इनसे पहले रतन राजपूत, राखी सावंत और राहुल महाजन भी नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर रचा चुके हैं. पिछले कुछ समय से इस शो की काफी चर्चा हो रही है. आखिरकार मीका सिंह घोड़ी चढ़ ही जाएंगे. इनके भाई और दोस्त जोधपुर के लिए रवाना हो चुके हैं. मीका सिंह यहीं तो अपना स्वयंवर रचाने वाले हैं।
जोधपुर में होगा मीका सिंह का स्वयंवर
कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर प्राइवेट जेट में चढ़ते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं. इसके साथ ही कपिल शर्मा ने मजेदार कैप्शन भी लिका है. कपिल शर्मा लिखते हैं, “मीका सिंह पाजी का स्वयंवर जोधपुर में होने वाला है. इसके लिए हम रवाना हो चुके हैं. खर्चा बहुत हो गया है, एक ही बात का डर सता रहा है कि कहां दूल्हा न मुकर जाए. मैंने जो कपड़े पहने हैं, वह मेरी पत्नी गिन्नी चतरथ ने स्टाइल किए हैं.” इसके साथ ही कपिल शर्मा ने लाल रंग की हार्ट इमोजी भी बनाई है।

Mika Singh Swayamvar : स्टार भारत चैनल में प्रसारित होगा शो
शो ‘स्वयंवर मीका दी वोटी’ स्टार भारत पर टेलीकास्ट होगा. कुछ समय पहले चैनल ने मीका सिंह का प्रोमो शेयर किया था, जिसमें वह कहते नजर आए थे कि लंदन हो पेरिस हो या झुमरी तलैया. कितनी शादियां और पार्टियां होती हैं और मेरे ही गानों पर लाखों दिल और रिश्ते जुड़ते हैं. लेकिन मैंने कभी सोचा ही नहीं कि मेरे दिल के कनेक्शन का क्या?”मैं सोच रहा हूं कोई सोड़ी कुड़ी लव के ना उसको अपनी लाइफ पार्टनर बना लूं. मैं सीरियसली कह रहा हूं यार. कोई ना जाने अकेलापन, कोई न समझे यह तन्हाई, जब वह आएगी तब बजेगी मेरी भी शहनाइयां.” अगर आप मीका सिंह की फैन हैं और उनके दिल पर राज करना चाहती हैं, तो इससे शानदार मौका आपको फिर कभी नहीं मिलेगा, इसलिए रजिस्टर करने में देरी न करें।