Merchant’s body in Haldwani : हल्द्वानी में 16 अगस्त से लापता व्यक्ति का शव मिलने के बाद आज परिजनों ने कोतवाली के बाहर धरना प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस पर मामले में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
16 अगस्त से गायब था मृतक पवन
हल्द्वानी में बीते 16 अगस्त को एक व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस के द्वारा व्यक्ति की काफी खोजबीन की गई लेकिन व्यक्ति का कुछ पता नहीं लग पाया। जिसके बाद 17 सिंतबर को मृतक पवन कन्याल का शव गांव के जंगल में पानी की गूल के पास सड़े गली अवस्था में मिला। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पवन द्वारा आत्महत्या का केस करार दिया जिससे गुस्साए मृतक पवन के परिजनों ने पुलिस पर मामले में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए आज कोतवाली के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें : विधायक राजकुमार ने अपने पद से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस ने की थी इस्तीफे की मांग
Merchant’s body in Haldwani : परिजनों ने पुलिस पर लगाए हीलाहवाली के आरोप
मृतक पवन के परिजनों का कहना है कि पवन ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई है। परिजनों ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों ने पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के द्वारा जहाँ डॉग स्कॉड, एसडीआरएफ और वन विभाग से कॉम्बिंग कराई गयी थी, बावजूद इसके एक महीने बाद उसी जगह पर पवन का शव मिला है। मृतक पवन की पत्नी का कहना है कि पुलिस द्वारा मामला का सही ठंग से संज्ञान नहीं लिया गया साथ ही पुलिस ने ये बोलकर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गई कि कर्जा होने के चलते पवन घर से भाग गया। वहीं मृतक पवन की पत्नी ने पुलिस से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दी जाए।