Durga Worship on Sunday : रविवार को मॉं दुर्गा की अराधना से चमक जाएगी आपकी किस्मत, जानें कैसे करें पूजा

Durga Worship on Sunday : रविवार को भले ही भगवान सूर्य देव की उपासना के दिन के रूप में देखा जाता हो लेकिन कम ही लोग ये जानते हैं की इस दिन मॉं भगवती दुर्गा की भी पूजा करने से मॉं दुर्गा भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती है।

Durga Worship on Sunday : रविवार को सूर्य देव के साथ ही होती है मॉं दुर्गा की पूजा

भागवान सूर्य देव को उर्जा का केन्द्र माना जाता है और ऐसा कहा जाता है की रविवार के दिन जो भी मनुष्य भगवान सूर्य देव की अराधना करता है वो उर्जा से परिपूर्ण तो रहता ही है साथ ही वो मनुष्य निरोगी भी रहता है।

लेकिन कम ही लोग ये जानते हैं की भगवान सूर्य देव के वार के दिन मॉं दुर्गा की पूजा भी की जाती है। माना जाता है कि इस दिन मॉं दुर्गा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है साथ ही मॉं भगवती प्रसन्न होती है।

इस दिन मॉं भगवती के ‘ॐ श्री दुर्गाय नमः’ मंत्र का जाप करने से सभी मुश्किलें दूर हो जाती है और मॉं अपने भक्तों को दिल खोलकर आर्शीवाद देती है।

ये भी पढ़ें : Astrology Tips : ज्योतिष विद्या के इन उपाय को अपनाने से होगी धन की वर्षा, बनेंगे सभी बिगड़े काम

रविवार को ऐसे सूर्य पूजा करने से चमक जाएगी आपकी किस्मत

रविवार को विशेषकर भगवान सूर्य की उपासना की जाती है ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान सूर्य की अराधना करने से मनुष्य के शरीर में उर्जा का संचार तो रहता ही है साथ ही सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।

रविवार के दिन सबसे पहले सुबह उठकर नहान करें उसके बाद ‘ॐ सुर्याय नमः’ के जाप के साथ ही भगवान सूर्य देव को अर्ध्‍य दें उसके बाद भगवान सूर्य को लाल चंदन के साथ ही लाल पुष्प भेंट करें इससे भगवान सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाओं की सिद्धी का आर्शीवाद देते हैं।

भगवान सूर्य की उपासना से ना केवल मनुष्य अपने आपको उर्जावान महसूस करता है बल्कि सूर्य उपासना से व्यक्ति में उर्जा का संचार बना रहता है इ​सलिए रविवार को सूर्य उपासना जरूर करनी चाहिए।