Lover Put Girlfriend To Death : पिता के साथ मिलकर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, बाद में शव को किया आग के हवाले

Lover Put Girlfriend To Death : थाना खंदौली क्षेत्र में जलेसर मार्ग पर मिला युवती का अधजला शव की शिनाख्त होने से इस मर्डर को अंजाम देने वाले भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। पुलिस ने छात्रा की हत्या करने वाले मृतक युवती के प्रेमी और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया है। एसएसपी आगरा सुधीर कुमार ने इस संबंध में जानकरी दी।

 

मामूली विवाद के चलते प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि छात्रा के एक लड़के से प्रेम संबंध थे। इसी के चलते वो अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गयी थी। इसी बीच प्रेमी व छात्रा के बीच झगड़ा हुआ जिसमें प्रेमी ने छात्रा की हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी और उसके पिता छात्रा के शव को रजाई में लपेटकर घटना स्थल ले गए और वहाँ पेट्रोल डालकर आग लगा दी। प्रेमी के घर से छात्रा के जूते व अन्य सामान मिला है और मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

 

Lover Put Girlfriend To Death : अधजली अवस्था में मिला युवती का शव

आगरा-जलेसर मार्ग पर गांव आविदगढ़ मोड़ के समीप बुधवार तड़के युवती का शव जलता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। युवती नीली जींस और लाल टॉप पहने हुए थी। पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाई। तब तक युवती का चेहरा, हाथ और पेट तक का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था जिसकी शिनाख्त देर रात हो सकी। अधजला मिला युवती के शव की शिनाख्त 20 वर्षीय खुशबू पुत्री वीरपाल सिंह के रूप में हुई। मृतका के पिता पुलिस में सिपाही है। वह शांता कुंज कालोनी, मंडी समिति, एत्माद्दौला की रहने वाली थी। खुशबू बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह 30 मई को घर से निकली थी। इसके बाद लापता हो गई