Lizard Rape Case : महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक छिपकली के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। खबर मिल रही है कि महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के सह्यादारी टाइगर रिज एक बंगाल मॉनिटर छिपकली से कथित रूप से करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान शिकारियो के रूप में की गई है.
Lizard Rape Case : मोबाइल फोन में रिकॉर्ड की अपनी ही करतूत
बताया जा रहा है कि रत्नागिरी जिले में सह्यादारी टाइगर रिजर्व में मौजूद बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले दरिंदों की पहचान संदीप तुकरम, पवार मंगेश, जनार्दन कामटेकर और अक्षय सुनील के रूप में हुई है. महाराष्ट्र वन विभाग ने जब आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की तो इस घिनौनी घटना के बारे में पता चला. अधिकारियों को वारदात की रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें आरोपी मॉनिटर छिपकली के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करते दिख रहे थे.

बताते चले सांगली फॉरेस्ट रिजर्व में तैनात वन अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया. दरअसल, आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज में जंगल में घूमते देखा जा सकता है. अधिकारियों ने बताया कि तीन आरोपी कोंकण से कोल्हापुर के चंदोली गांव में शिकार के लिए आए थे. छिपकली के साथ बलात्कार की इस वारदात ने सबको हैरान कर दिया है. इस वारदात का शिकार होने वाली बंगाल मॉनिटर छिपकली वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (Wildlife Protection Act 1972) के तहत एक आरक्षित प्रजाति है. इस लिए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया है.