Lata Mangeshkar Uttarakhand Connection : लता मंगेश्कर का उत्तराखंड से रहा है गहरा नाता, गढ़वाल के इस गीत को अपनी आवाज़ से किया था अमर

Lata Mangeshkar Uttarakhand Connection : भारत की स्वर कोकिला के नाम से जाने जानी वाली बेहतरीन गायिका लता मंगेश्कर का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखरी सांस ली जिसके बाद उनके निधन के बाद 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घाषित किया गया है। क्या आप जानते हैं लता मंगेश्कर का उत्तराखंड से भी गहरा नाता रहा है।

Lata Mangeshkar Uttarakhand Connection : ‘मन भरमै गे मेरी सुध बुध ख्वेगे’ गीत को दी थी आवाज़

स्वर कोकिला लता मंगेश्कर के निधन के बाद से पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी शोक की लहर है। उनके जाने के बाद से उनके फैन्स भी काभी दुखी है। आप में से ये कम ही लोग जानते होंगे की लता मंगेश्कर ने कई भाषाओं में गीत गाने के साथ ही गढ़वाली बोली में भी एक गीत को अपनी आवाज़ दी है। गढ़वाल बोली में गाए गए इस गीत का नाम ‘मन भरमै गे है’। इस गीत को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया था।

Lata Mangeshkar Uttarakhand Connection : लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने भी जताया शोक

गढ़वाली भाषा में गाया गया ये गीत 1990 में रिलीज़ हुई गढ़वाली फिल्म रैबार का है जिसको लता मंगेश्कर ने अपनी आवाज़ दी थी जिसको फैन्स ने काफी पसंद किया था। उनके निधन को लेकर उत्तराखंड के लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मेरा बड़ा मन था की मैं उनके साथ एक गढ़वाली गीत गांउ लेकिन ये इच्छा हमेशा के लिए बस एक इच्छा बनकर ही रह गई। उनका जाना संगीत जगत के साथ ही पूरी देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

ये भी पढ़े : इंटरव्यू देने आई महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा , मौत