Last Wish Of CDS Bipin Kumar : दिवंगत सीडीएस जनरल रावत की अंतिम इच्छा को पूरा करने का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गादियाल ने प्रदेश की जनता से वायदा किया है। उन्होंने कहा कि जनरल रावत भले ही आज हमारे बीच ना हों लेकिन उनकी अंतिम इच्छा को अब कांग्रेस पूरा करेगी।
Last Wish Of CDS Bipin Kumar : जनरल रावत के नाम से बनेगी सड़क और विद्यालय
गोदियाल ने कहा कि सीडीएस बनने से पहले बिपिन रावत जी ने इच्छा जाहिर की थी की रिटायमेंट के बाद यदी उनके गांव तक पक्की सड़क बनती है तो वो गांव में ही जाकर रहेंगे और जो कठिनाई वहां बेटियां पढ़ाई के दौरान झेलती हैं उसके लिए काम करने का काम करेंगे लेकिन उनके यू ऐसे चले जाने के बाद उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई। लेकिन अब कांग्रेस 2022 में सरकार बनाएगी और उनके गांव तक सड़क बनाने के साथ ही विद्यालय भी खोला जाएगा जिनकी स्थापना सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर की जाएगी।
Last Wish Of CDS Bipin Kumar : मूल रूप से पौड़ी जिले के रहने वाले थे जनरल रावत
बता दें दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रहने वाले थे जहां उन्होंने रिटार्यमेंट के बाद रहने की इच्छा जाहिर की थी और वहां बेटियों की पढ़ाई में आ रही कठिनाईयों को दूर करने के लिए काम करने की बात कही थी।
ये भी पढ़े : उत्तराखंड में मिली उड़ने वाली गिलहरियों की 5 प्रजातियां, तस्वीरें हुई वायरल