Rajnath Singh In Uttarakhand : थोड़ी देर में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीठासीन पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

Rajnath Singh In Uttarakhand : केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे, उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जॉलीग्रांट एयरपार्ट पहुंचेंगे इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें पुष्पगुच्छ देने के साथ ही उनका भव्य स्वागत करेंगे जिसके बाद दोनों पीठासीन पौड़ी के लिए रवाना होंगे।

एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री का होगा भव्य स्वागत

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में राज्य में वीआईपी चहकदमी शुरू हो गई है इसी क्रम में आज केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थोड़ी देर में उत्तराखंड पहुंचेंगे इस दौरान केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगभग 10.15 पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रक्षामंत्री का स्वागत करेंगे जिसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी और केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह लगभग 10.40 तक एयरपोर्ट से रवाना होंगे और लगभग 11 बजे पीठासीन पौड़ी पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें : 24 घंटे के भीतर देहरादून पुलिस ने हत्या के मामले का किया खुलासा, लूटपाट की वजह से की गई थी युसुफ की हत्या

Rajnath Singh In Uttarakhand : वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की मूर्ति का करेंगे अनावरण

पीठासीन पौड़ी पहुंचने के बाद रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री पेशावर काण्ड के महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण एवं स्मारक का लोकार्पण करेंगे जिसके बाद रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘दीन दयाल उपाध्याय योजना‘ के लाभार्थियों को चैक वितरित भी करेंगे। चेक वितरण कार्यक्रम के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ‘घस्यारी कल्याण योजना‘ के लाभार्थियों को किट वितरण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लगभग 1 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
पीठासीन  हैलीपैड पौड़ी से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून के लिए रवाना होंगे और वहां से सीधे दिल्ली जाएंगे।

कार्यकर्ताओं में जोश भरने का करेंगे काम

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही अब सभी पार्टीयों ने तैयारियां तेज़ कर दी है और केन्द्र से उत्तराखंड में दौरों का सिलसिला भी शुरू हो गया है इसी क्रम में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही रक्षामंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम तो करेंगे ही साथ ही चुनावी तैयारियों को लेकर भी जायज़ा लेंगे।