Kejriwal In Uttarakhand : केजरीवाल का उत्तराखंड दौरा हुआ था , 3 जनवरी को परेड ग्राउंड से भरेंगे हुंकार

Kejriwal In Uttarakhand : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से उत्तराखंड आ रहे हैं। आपको बता दे अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड आना 3 जनवरी को तय हो गया है. केजरीवाल 3 जनवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में के परेड ग्राउंड मेंरैली को संबोधित करेंगे।

Kejriwal In Uttarakhand : कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने दी जानकारी

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बीते शुक्रवार को आप कार्यालय में प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 3 जनवरी से उत्तराखंड नवनिर्माण अभियान के तहत पार्टी नव परिवर्तन अभियान का शंखनाद करने जा रही है. जिसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून में परेड ग्राउंड में ऐतिहासिक रैली को संबोधित करेंगे। गोपाल राय ने जानकारी दी कि पार्टी ने चुनाव के अंतिम 45 दिनों में अभियान को गति देने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है।

ये भी पढ़े : Congress Foundation Day : उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा कांग्रेस का स्थापना दिवस, मुख्यालय में किया गया ध्वजारोहण – khabarbhumi