Kedar bhandari Case : आखिर कहा है केदार भंडारी , अंकिता के बाद अब केदार के मामले ने पकड़ा तूल

Kedar bhandari Case : अंकिता हत्याकांड के बाद अब केदार भंडारी के लापता होने की खबर सामने आई है,केदार भंडारी 18 अगस्त को कोटद्वार भर्ती के लिए निकला था ,18 अगस्त से वो लगातार अपने परिवार के सम्पर्क में था अचानक 20 अगस्त को वो अपने परिवार के सम्पर्क से गायब हो जाता है,उसके बाद उसे ढूढ़ने की कोशिस की जाती हैं,दूसरी ओर पुलिस का कहना है, की उसने परमार्थ निकेतन जो कि एक ट्रस्ट है,उसने वहाँ का ताला तोड़ा और चोरी की उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया,और एक PRD जवान की निगरानी में रखा गया ,उसके बाद केदार भंडारी PRD जवान को धका देकर वहाँ से भाग गया,पुलिस ने उसका पिछा किया और उसके बाद उसने नदी में छलांग लगा दी( जैसा कि पुलिस का कहना हैं),साथ ही उसके पिता ने प्रेस वार्ता करते हुए CBI जांच की मांग की उनका कहना है, की पुलिस मामले में लिपा पोती कर रही है।

साथ ही उनकी अधिवक्ता का कहना हैं, कि रात 9:30 बजे वो किसी की लोकेशन मांगता हैं, और उसके बाद घूमने जाता हैं,फ़ोन रिकॉर्ड के अनुसार उसके बाद उसकी अपने भाई से बात हुई,उसने कहा में ठीक हूँ,साथ ही जो चार दोस्त उसके साथ थे वो गायब हो जाते है,और उसे पुलिस उठा कर ले जाती है,साथ ही उनके वकील का कहना है,ये इलीगल डिटेंशन हैं,पुलिस ने बिना लिखित कम्प्लेन के उसे कैसे गिरफ्तार किया,साथ ही उनका कहना हैं,की केदार के पिता ने उसे 7 हजार रुपये देकर उसे घर से भेजा था,पुलिस को केदार के पास से पैसे और फ़ोन मिला था,जो पुलिस ने उसके पिता को दिया ।