Kashipur Police : काशीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इन्वर्टर-बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है साथ ही उनके पास से चोरी की गई इन्वर्टर-बैटरी भी बरामद की है।
चोरों के पास से पुलिस ने इन्वर्टर-बैटरी की बरामद
काशीपुर में इन्वर्टर-बैटरी चोरी में संलिप्त तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है चोरों के पास से पुलिस ने इलैक्ट्रोनिक गोदाम से चोरी किये गए इन्वर्टर-बैटरी बरामद कर लिए हैं जिनकी कीमत लगभग 2 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। वहीं आरोपियों ने पूछताछ में आरोपी चोरी की घटना को अंजाम इसलिए दिया करते थे जिससे उनकी नशे की लत के लिए नशे का सामान के लिए पैसों की आपूर्ति की जा सके।
Kashipur Police : पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने किया था मुकदमा दर्ज
बता दें कि प्रतापपुर निवासी प्रीतम सिंह पुत्र ठाकुरदास ने पुलिस में तहरीर देकर कहा था कि उनकी काशीपुर में हर्ष इलैक्ट्रोनिक्स के नाम से दुकान है, जबकि प्रतापपुर में इन्वर्टर-बैटरी रखने का गोदाम है। स्टाक चैक करने के दौरान पता चला कि गोदाम से कुछ बैटरी-इन्वर्टर चोरी हुए हैं, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 380 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर टीम गठित कर जाँच-पड़ताल शुरू की।
आरोपियों के पास से 17 बैटरी की बरामद
पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रतापपुर निवासी बब्लू पुत्र स्व.जयप्रकाश और अनिकेत पुत्र स्व. राम सिंह और मौहल्ला किला निवासी प्रीतम सैनी पुत्र लाल सिंह को गिरफ्तार किया और इनकी निशानदेही पर 17 इन्वर्टर और छोटी-बड़ी 15 बैटरी आरोपी बबलू के घर से बरामद कर लीं। पुलिस के मुताबिक बबलू व अनिकेत पहले इसी गोदाम में कार्य करते थे। नशे की लत के चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा मुकदमें में धारा 457 व 411 आईपीसी की भी बढ़ोत्तरी की गई है।